Aceclofenac टेबलेट के उपयोग, फायदे, सावधानियां और साइड इफेक्ट.
Uses, Benefits and Side Effects of Aceclofenac Tablet in Hindi.
Aceclofenac क्या है?
Aceclofenac (एसीक्लोफेनेक) एक प्रकार की दर्द निवारक दवाई है जिसे pain killer के रूप में प्रयोग किया जाता है. ये NSAID प्रकार की दवाइयों में शामिल है. NSAID का फुल फॉर्म - Non Steroidal Anti-Inflammatry Drug होता है. NSAID में कई प्रकार की दवाइयां शामिल है, जैसे Aspirin, Ibuprofen इत्यादि. यदि किसी व्यक्ति को रक्तस्राव विकार (bleeding disorder), अस्थमा या कोई एलर्जी है, तो वो व्यक्ती इस दवा को ना लें.
Aceclofenac एक अन्य दर्द निवारक दवा से मिलती झूलती दवा है जिसका नाम Diclofenac है, आप लोगों ने इसका नाम अवश्य सुना होगा. मेडिकल रिसर्च में पाया गया है कि Aceclofenac अन्य NSAID दवाइयों से पेट में कम अम्ल निर्माण करती है.
⚠ चेतावनी !
Aceclofenac एक ऐसी दवाई है जिसे बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसके साइड इफेक्ट से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यह दवा गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली माँ या बच्चा और Porphyria नमक बीमारी वाले मरीज़ को लेना सख्त मना है. क्योंकि इसके साइड इफेक्ट से आपको कई समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप गैस्ट्रिक अल्सर के समस्या से परेशान हैं तो भी Aceclofenac दावा को ना लें.
Aceclofenac टेबलेट के उपयोग.
Uses of Aceclofenac Tablet in Hindi.
Aceclofenac tablets का इस्तेमाल एक दर्द निवारक दवा के रूप में किया जाता है. इस दवा का अधिक उपयोग सर्दी, बुखार, जोड़ों में दर्द, सर में दर्द, और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द आदि के निवारण और उसको कम करने के लिए किया जाता है. यदि किसी व्यक्ति को गठिया,....... आदि जैसी बीमारियां हैं तो वो व्यक्ती भी aceclofenac दवा का उपयोग कर सकता है.
अक्सर किसी भी व्यक्ति को कहीं भी चोट लगने के बाद उस चोट वाले स्थान पे दर्द होने लगता है. या दर्द एक प्रकार के हार्मोन के उत्पन होने से होता है, जिसका नाम है Prostaglandins. अगर यह हार्मोन अधिक मात्रा में बनने लगे तो फिर ये असहनीय दर्द पैदा कर्ता है, और भविष्य में आगे जाके परेशानी हो सकता है. एसी ही हालत में Aceclofenac एक कारगर दवा के तरह Prostaglandins हार्मोन की मात्रा को कम करके हमने दर्द से मुक्ति दिला सकती है.
आइए जानते हैं कि Aceclofenac का इस्तेमाल किन किन बीमारियों में करना सुरक्षित है.
- सर्दी
- बुखार
- सर में दर्द
- जोड़ों में दर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- ऑपरेशन के होने वाले दर्द
- पीरियड्स के होने वाले दर्द
- दांत के दर्द
- गठिया

1 Comments
Nice info
ReplyDelete