Nitric Acid क्या है? What is Nitric Acid in Hindi? Nitric Acid के गुण और उपयोगिता क्या क्य हैं? What are the Properties and Uses of Nitric Acid (HNO3) in Hindi?
अब तक आप जान गये होंगे कि सबसे मह्त्वपूर्ण और नंबर वन Acid में Sulphuric Acid का नाम पहले आता है. यदि अगर आपसे कोई पूछे कि दूसरा सबसे मह्त्वपूर्ण अम्ल कौन सा है तो आप क्या जवाब देंगे? हम आपको बताते हैं कि वो कौनसा अम्ल है. Sulphuric Acid के बाद दूसरा सबसे मह्त्वपूर्ण अम्ल Nitric Acid है. Nitric Acid एक रासायनिक यौगिक है. यह तीन रासायनिक elements से मिल के बना होता है जिसमें Hydrogen, Nitrogen और Oxygen शामिल है.
आज इस आर्टिकल में हम Nitric Acid के बारे में विस्तार से जानेंगे. सबसे पहले हम पढ़ेंगे की Nitric Acid क्या होता है? Nitric acid की संरचना (structure) क्या होता है? Nitric acid के कौन कौन से गुण हैं? Nitric acid की क्या उपयोगिता होती है? Nitric acid को कैसे बनाया जाता है? ये सारी बातें जानने के लिये यह आर्टिकल आपको ध्यान से पूरा पढ़ना होगा. तो चलिये शुरू करते हैं कि Nitric Acid क्या होता है?
Nitric Acid क्या है?
What is Nitric Acid in Hindi?
Nitric Acid एक बहुत ही तीव्र और प्रबल प्रकृति का अम्ल होता है. यह एक प्रकार का खनिज अम्ल है. Nitric Acid नाइट्रोजन के द्वारा बनाए जाने वाला oxo अम्ल में से एक है. जैसे कि हम जानते हैं कि सबसे नंबर वन अम्ल में Sulphuric Acid का नाम सबसे पहले लिया जाता है. उसी प्रकार Sulphuric Acid के बाद अगर कोई सबसे मह्त्वपूर्ण अम्ल का नाम पूछे तो उसका जवाब Nitric Acid होगा. यह धातुओं को घोलने में काम आता है. Nitric Acid का रासायनिक सूत्र HNO3 होता है, और इसका अणुभार 63.01 गम/mol होता है. इसे अन्य नामों से भी जाना जाता है, कुछ लोग इसे एक्वा फोर्टिस (Aqua Fortis) और कुछ इसे spirit of nighter के नाम से भी जानते हैं. ताज़ा तैयार किया गया हुआ Nitric acid बेरंग होता है, लेकिन नाइट्रोजन आक्साइड और पानी में अपघटन के कारण समाधान समय के साथ पीला रंग का हो जाता है.
Nitric Acid की संरचना क्या है?
What is the Structure of Nitric Acid in Hindi?
Nitric Acid का रासायनिक सूत्र HNO3 होता है. अगर हम Nitric Acid की संरचना की बात करें तो इसमे नाइट्रोजन सेंटर में होता है.
- इसमे नाइट्रोजन दो इलेक्ट्रान शेयर करके डबल बॉन्ड की मदद से एक Oxygen से जुड़ा होता है.
- फिर नाइट्रोजन एक इलेक्ट्रान शेयर करके सिंगल बॉन्ड की मदद से दूसरे Oxygen से जुड़ा होता है.
- और अखरी में नाइट्रोजन दो इलेक्ट्रान दान करके co-ordinate बॉन्ड के मदद से Oxygen से जुड़ा होता है.
- एक oxygen जो है वो एक इलेक्ट्रान शेयर करके Hydrogen के साथ सिंगल बॉन्ड से जुड़ा होता है.
Nitric Acid की गुण क्या क्या हैं?
What are the Properties of Nitric Acid in Hindi?
Nitric Acid के गुण दो प्रकार के होतें हैं. भौतिक गुण और रासायनिक गुण. अब एक एक करके इन दोनों गुणों के बारे मे विस्तार से जानते हैं.
Nitric acid के भौतिक गुण.
Physical Properties of Nitric Acid.
1. शुद्ध Nitric Acid बेरंग तेलीये द्रव्य होता है यानी (Colourless liquid). लकिन जब इसमे नाइट्रोजन डाई आक्साइड (NO2) की अशुद्धि मिल जाती है तब NO2 के कारण इसका रंग पीला हो जाता है.
2. इसका boiling point 355.6 केल्वीन (K) होता है.
3. इसका melting point 231.4 केल्वीन (K) होता है.
4. Nitric Acid का नेचर corrosive होता है, अगर यह मानुष के त्वचा पे गिर जाए तो वह जलनशील प्रभाव डालता है.
5. यह अत्यंत sancharak खनिज अम्ल होता है.
6. इसका molar द्रव्यमान 63.01gm/mol होता है.

0 Comments