Header Ads Widget

Cyber Crime की ऑनलाइन Complaint कैसे और कहाँ करें In Hindi? How to file Cyber Crime Complaint Online? Cyber Crime help line number.

Cyber Crime की ऑनलाइन Complaint कैसे और कहाँ करें In Hindi? 

How to file Cyber Crime Complaint Online? 



आज हर व्यक्ती जितनी तेजी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम के मामले में भी बढ़ोतरी हो रही है. जिस गति से साइंस और टेक्नोलॉजी में उन्नती हो रही है, उसी गति से मनुष्य की Internet पे निर्भरता बढ़ते जा रही है. आज के समय में इंसान जो भी सोचता है या कुछ करना चाहता है वो सब आज Internet के माध्यम से पूरा हो जाता हो जैसे की ऑनलाइन शॉपिंग, डेटा स्टोर करना, ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन स्टडी, सोशल नेटवर्किंग इत्यादि. Internet के ईन सभी लाभ के साथ साथ साइबर क्राइम के मामले में भी वृद्धि हो रही है.


वर्तमान भारत की एक बहुत बड़ी आबादी आज सोशल नेटवर्किंग साइट पर सोशल मीडिया का ईस्तेमाल करती है.  आजइलोग हर चीज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पे अपडेट करते रहती हैं. जैसे खाने, पीने सोने, उठने, घूमने  से लेकर सारी चीजों को शेयर करती है, और इसी लोकप्रियता को देखते हुए अपराधी उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं और उनके साथ  धोखाधड़ी  करते हैं. 


तो आइये अब हम एक एक करते जानते हैं की साइबर क्राइम क्या होता है? इसके प्रकार कौन कौन सी हैं, साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है?  अगर आप साइबर क्राइम के शिकार हुए हैं तो फिर आप क्राइम की complaint कहाँ और कैसे करवाएं?


Cyber Crime की ऑनलाइन Complaint कैसे और कहाँ करें In Hindi?   How to file Cyber Crime Complaint Online?


Cyber Crime क्या है in Hindi? 


Cyber Crime एक प्रकार की ग़ैर कानूनी गतिविधि है, जिसे डिजिटल माध्यम या इन्टरनेट की सहायता से संपादित किया जाता है. साइबर अपराध, जिसे "इलेक्ट्रॉनिक अपराध" के रूप में भी जाना जाता है. यह एक ऐसा अपराध है जिसमें किसी भी अपराधी को करने के लिए  कंप्युटर, नेटवर्क डिवाइस या नेटवर्क का उपयोग  एक वास्तु या उपकरण के रूप में किया जाता है. 


साइबर अपराध के कई रूप है जैसे  पहचान की चोरी, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, ऑनलाइन जबरन वसूली करना,  कंप्युटर से डेटा चोरी करना, अवैध डाउनलोडing, फिशिंग, साइबर Stocking,  Bank खाते से पैसे चुराना  सहित कई प्रकार की गतिविधियां शामिल है. किसी देश की अहम जानकारियों को ऑनलाइन बेचना और खरीदना भी  एक साइबर अपराध कहलाता है.  Criminals जो  ईन illegal activities को करते हैं उन्हें आम तौर पर Hackers और Crackers कहा जाता है. 


Cyber Crime की ऑनलाइन Complaint कैसे और कहाँ करें In Hindi?   How to file Cyber Crime Complaint Online?



Cyber Crime का Classification              ( Vargikaran) 


Cyber विशेषज्ञों की माने तो ईस अपराध तो हम दो भागों में विभाजित कर के देख सकते हैं. इससे हमे इस अपराध को जानने और समझने में सरलता होगी. 

1.  पहला वो अपराध जिसमें हमारे कंप्युटर पर किसी Hacker's के द्वारा  हमला किया जाता है.  इस तरह के अपराधों का उदाहरण  Hacking , Spamming, Virus हमले आदि हैं. 

2.  दूसरा वो अपराध है जिसमें Computer को एक हथियार या फिर  उपकरण के रूप में उपयोग किया जाता है.  इस प्रकार के अपराधों में साइबर आतंकवाद,  क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, आईपीआर उलंघन, pornography आदि शामिल हैं. 



Cyber Crime की श्रेणियां कौन कौन सी हैं? 


वैसे तो साइबर अपराध  की बहुत सारी श्रेणियां है, और अब तक तो आप जान ही गए होंगे की साइबर अपराध कीस रूप में आपके सामने हो जाए आपको bhanak तक नहीं  लगेगी.  तो अब हम आपको बताएंगे साइबर अपराध की तीन प्रमुख श्रेणियों के बारे में  जिसमें किसी व्यक्ति विशेष को हानि पहुंचाना,  किसी व्यक्ती के धन सम्पति को हानि पहुंचाना और अंत में किसी देश की सरकार के खिलाफ साइबर साज़िश करना. 


1.  व्यक्ती विशेष के खिलाफ साइबर अपराध. 


ईस तरह के अपराध अपराधियों द्वारा ऑनलाइन किए जाते हैं, जिससे  किसी भी व्यक्ति के वास्तविक जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है.  उदाहरण के तौर पर देखे तो  ईन अपराधों में साइबर stocking,  मानव तस्करी, चाइल्ड pornography, ऑनलाइन blackmailing, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी,  आइडेंटिटी की चोरी, ऑनलाइन बदनाम किया जाना, या किसी की अवैध जानकारी को ऑनलाइन लिक कर देना. यह सभी अपराध किसी भी मानुष के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ती है. 


2.  सरकार  के खिलाफ साइबर अपराध. 


इस प्रकार के अपराध को सबसे गंभीर साइबर अपराध माना जाता है.  इसमे अपराधी किसी भी देश के सरकारी वेबसाइट, या सैन्य वेबसाईट को हैक करके आपराधिक गतिविधि को अंजाम देते हैं. देश के खिलाफ किए जाने वाले ऐसे अपराध को साइबर आतंकवाद कहा जाता है. ये अपराधी आम तौर पर आतंकवादी या शत्रु देशों की सरकारें होतीं हैं. 


3.  व्यक्ती के सम्पति के खिलाफ साइबर अपराध. 


इस प्रकार के अपराध में अपराधी किसी भी व्यक्ति के सम्पति को नुकसान पहुंचा है. इसमे अपराधी बैंकों के फर्जी लिंक भेज कर किसी भी व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेते हैं और फिर किसी ना किसी बहाने से उस फर्जी लिंक की मदद से उसके बैंक खाते में से सारे पैसे निकाल लेते हैं.  ईन अपराधों में Virus transmission, हैकिंग, copy right उल्लंघन,  आईपीआर उल्लंघन आदि जैसे अपराध शामिल हैं. 


Cyber Crime की कौन कौन सी प्रकार हैं in Hindi? 



अब हम जानेंगे कि साइबर अपराध कितने प्रकार का होता है. वास्तविक रूप से देखा जाए तो साइबर अपराध के प्रकार कई हैं लेकिन हम यहाँ पे आज जो आपको बताएंगे वो ज्यादा चर्चे में रहते हैं.


1.   HACKING

इस प्रकार के साइबर अपराध में, एक व्यक्ती के कंप्युटर के भीतर, उसकी व्यक्तीगात या सम्वेदनशील जानकारी के प्राप्त करने के उद्देश से पहुंच बनाई जाती है. सरल भाषा में कहा जाए तो बिना उस व्यक्ति के जानकारी के बिना इसके कंप्युटर से डेटा को चुराना. अपराधी किसी व्यक्ती के कंप्युटर में प्रवेश करने के लिये विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर उसे करते हैं और बिना पीड़ित व्यक्ति को पता लगे वो उस व्यक्ति का कंप्युटर किसी दूसरे स्थान से एक्सेस कर लेता है. 

जो इस प्रकार के जुर्म को अंजाम देता उसे Hackers कहते हैं.  Hacker's दो तरह ke होते हैं, एक अछे होते हैं जो सरकार के लिए काम करते हैं, इन्हें White Hacker's कहा जाता है और एक बुरे होते हैं जो आपराधिक मामलों को अंजाम देते हैं. 


2.   साइबर   STOCKING 

यह एक प्रकार का ऑनलाइन उत्पीड़न है, जिसमें पीड़ित को ऑनलाइन संदेश और mails के ज़रिए परेशान किया जाता है. इसमे अपराधी किसी भी पुरुष या महिला को ऑनलाइन गलत संदेश भेज कर या धमकी भारी मेसेज भेज कर या किसी प्रकार से blackmail कर के उस व्यक्ती को परेशान कर्ता है. 


3.   THEFT

यह अपराध तब होता है जब कोई व्यक्ति ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से कॉपीराइट मामले का उल्लंघन कर्ता है. जैसे ग़ैर कानूनी तरीके से कोई भी movie, song, videos, gaming आदि को डाउनलोड कर्ता है.


4.   DDOS  हमले 

इनका उपयोग ऑनलाइन सेवा को अनुपलब्ध  बनाने के लिए किया जाता है और विभिन्न सूत्रों से ट्राफिक लाकर वेबसाइट को डाउन किया जाता है. 

Botnets नामक संक्रमित उपकरणों के बड़े नेटवर्क को उपयोगकर्ताओं के कंप्युटर पर Malware जमा करके बनाया जाता है. नेटवर्क के डाउन होते ही hacker's सिस्टम को हैक कर लेते हैं. 


5.   पहचान  की  चोरी

इस साइबर अपराध में एक अपराधी किसी व्यक्ति के बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पूर्ण नाम और अन्य सम्वेदनशील जानकारी के बारे में जानकारी प्राप्त कर्ता है. ऐसा इस लिए किया जाता है, ताकि उसके द्वारा पैसे की जानकारी हो सके या फिर पीड़ित के नाम पर ऑनलाइन चीजें खरीदीं जा सके या बेची जा सके.


Cyber Crime की कौन कौन से कारण हैं in Hindi? 


1.  डिजिटल जागरूकता की कमी. 

2.  प्रभावी कानूनों का आभाव. 

3.  तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी. 

4.  साइबर क्राइम के दायरे का अत्याधिक विस्तृत होना. 

5.  साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत प्रणाली का अभाव. 



Cyber Crime से कैसे बचें in Hindi. 


कई बार यह देखने को मिलता है कि लोगों को ये नही पता होता है कि  उनके साथ कुछ गलत हुआ होता है तो वह क्या करें ?  कहाँ जाएं और किससे शिकायत करें ?  लेकिन हम यहां आपको यह बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो काफी hadd तक ईन अपराधों का शिकार होने से बचा जा सकता है. 


1.  Anti  Virus  लगवाएं. 

हैकिंग और डेटा की चोरी की ज्यादातर घटनाएँ  Virus के जरिए अंजाम दी जाती है. एसे में जरूरी है कि आप अपने सिस्टम में Anti Virus सॉफ्टवेयर लगवाएं. 


2.  अनचाहे लिंक्स पर क्लिक ना करें., 

हैकिंग से बचना चाहते हैं तो Facebook, Whatsaap, Emails  आदि सोशल मीडिया से आने वाली अनचाहे लिंक्स पर कभी क्लिक ना करें.  एसे लिंक्स को आप तुरंत डिलीट कर दें, इससे आप काफी हाद हैकिंग से बच सकते हैं. 


3.   क्रेडिट कार्ड से निकासी की सीमा रखें. 

अगर आपके क्रेडिट कार्ड का कभी क्लोनिंग हो जाए या फिर चोरी हो जाए तो आप इससे ज्यादा नुकसान से बच सकते हैं. आप इसकी निकासी की सीमा 15 से 20 रुपये हजार तक ही रखें, इससे ज्यादा नहीं रखें. 


4.   पासवर्ड बदलते रहें. 

आप अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड समय समय पर बदलते रहें. पासवर्ड को कम से कम 10 से 12 आंक का रखें, और कोशिश करें कि पासवर्ड कोई नाम, मोबाइल नंबर, या डेट ऑफ बर्थ ना रखें. 


5.   सबूत जमा करके रखें. 

अगर आपके साथ किसी सोशल मीडिया पर गलत व्यावहार होता है या फिर आप किसी धोखाधड़ी का शिकार होतें है, तो  ऐसे में आप उससे संबंधित पेज का स्क्रीन शॉर्ट , लिंक, या डेटा को सेव करके रख लें. इससे पुलिस को अपराधी को पकड़ने में आसानी होगी. 



Cyber सुरक्षा की दिशा में भारत सरकार  का  क्या प्रयास? 

What is the Indian Govt Efforts toward Cyber Security? 


1.  BHARAT में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 पारित किया गया जिसके प्रावधान के साथ साथ भारतीय दंड संहिता के प्रावधान सम्मिलित रूप से साइबर अपराधों से निपटने के लिए पर्याप्त है. 


2.  सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धाराएँ  43,  43A,  66,  67,  67A,  70,  72,  72A,  

और  74  हैकिंग और साइबर अपराधों से संबंधित है. इसे IT ऐक्ट 2000 भी कहा जाता है. 


3.  सरकार  द्वारा  ' राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति, 2013 ' जारी की गई, जिसके tahat सरकार ने अति- सम्वेदनशील सूचनाओं  के संरक्षण के लिये  "  राष्ट्रीय आती सम्वेदनशील सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र "  का गठन किया.              ( National Critical Information Infrastructure Protection Center - NCIIPC ). 


4.  सरकार  द्वारा " कंप्युटर  emergency  responce टीम   ( Cert-In ) " की स्थापना की गई  जो कंप्युटर सुरक्षा के लिये  राष्ट्रीय अस्तर की मॉडल एजेंसी है. 


5.  देश में साइबर अपराधों के समन्वित और प्रभावित तरीके से  निपटने के लिए "  साइबर स्वच्छता केंद्र "  भी स्थापित किया गया है. 


Cyber Crime Investigation Cell का हेड ऑफिस इंडिया में कहाँ हैं  in Hindi? 


Cyber Crime Investigation cell, 

Superintendent of Police 

Central Bureau of Investigation 

5th Floor, Block No - 3 , Lodhi Road

New Delhi   ( INDIA ) 

Pin No :   110003

Phone No :   011-24361271



Cyber Crime की ऑनलाइन Complaint कैसे और कहाँ करें In Hindi?   How to file Cyber Crime Complaint Online?



Cyber Crime की ऑनलाइन Complaint कैसे करें  in Hindi ? 


1.  सबसे पहले आपको राष्ट्रीय साइबर अपराध reporting पोर्टल पे जाना होगा. इसके लिए आपको अपने ब्राउजर में Https://cybercrime.gov.in/  टाइप करना होगा. 


2.  अब आपको अगले पेज पर नियम और शर्तें का ऑप्शन आएगा. आपको इसको स्वीकार करना है. 


3.  यहां आपको Report Cyber Crime Related to Child and Women  और Report Other Cyber Crime  के दो अलग अलग ऑप्शन मिलेगा.  आप जिस भी बारे में Complaint करना चाहते हैं उसपे क्लिक करें. 


4.  Crime Related to Child/Women में  pornography, ऑनलाइन stocking, sexually abuse jaise मामले आते हैं. इस तरह के complaints के लिए इस section में जाएं. 


4. Other Cyber crime में हैकिंग धोखाधड़ी और फिशिंग  जैसे आपराधिक मामले आते हैं. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपसे अपना डिटेल्स भरने को कहा जाएगा, जिसे आपको भरना है. 


5.  उसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे जिसमें Report Anonymously और Report and Track लिखा होगा.  Anonymously में आप अपनी बिना अपनी पहचान बताए हुए complaints करते हैं. वहीँ Report and Track में आप अपनी पहचान बताते हैं. आप अपनी मर्जी के हिसाब से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं. 


6.  अब Crime Category को चुनने के बाद आपसे आरोपी का नाम, जगह तथा  सारे सबूत मांगे जायेंगे.  सारी जानकारी भरने के बाद दिए गए हुए शिकायत बटन पर सबमिट करें. 


7.  आपको अपना रिपोर्ट करने के बाद एक यूनीक कोड या नंबर के रूप में एक Complaint ID प्रदान की जाएगी. इस यूनीक ID के मदद से आप अपना Complaint बाद में ट्रैक कर सकते हैं. 


8.  अगर आपको अपना Complaint Track करना है  तो आपको Official पोर्टल पर जाना होगा उसके बाद wahan पर दिए गए Report and Track ऑप्शन पे click करना होगा. 



10.  उसके बाद वहाँ पे आपसे यूनीक Complaint ID माँगा जाएगा. फिर आपको अपना यूनीक ID भरना है और क्लिक कर देना है. जिसके बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध reporting पोर्टल द्वारा की गई सारी जानकारी आपको वहाँ पर मिल जाएगी. 


Post a Comment

2 Comments